केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
- A1 Raj
- 9 सित॰ 2023
- 2 मिनट पठन
आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम दिनांक 09 सितंबर 2023 क़ो संपन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा उपस्थित थे,
वृक्षारोपण से पहले सांसद रामचरण बोहरा ने विद्यार्थियों क़ो इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की महत्ता के बारे में बताया तथा आज़ादी के अमृत काल की भारतीय सरकार की विद्यार्थियों से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे परीक्षा पे चर्चा, मेरी माटी मेरा देश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, आतंरिक्ष से जुड़े विभिन्न अभियानों से विद्यार्थियों क़ो अवगत करवाया l

सांसद महोदय ने विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर छाया की व्यवस्था के लिए सांसद कोष से 20 लाख रुपये भी स्वीकृत किये जिससे आने वाले समय में विद्यालय क़ो अमूल्य लाभ होगा l

प्राचार्य पी.के.टेलर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व में पंच प्रकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसमें 75 वृक्ष लगाए गए है इन 75 पौधों के साथ में 1 मटका पानी का जिससे तिरंगे रंग से रंगा गया है जो कि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है ,यह मटका पौधों को पानी देने के साथ-साथ पक्षियों को भी पानी दे पायेगा, इस मुहीम में 5 लड़के एवं 5 लड़कियां उस पौधे की जिम्मेदारी ली है और विद्यालय परिवार के सभी पौधे इन बच्चों द्वारा ही संरक्षित किये जायेंगे जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन-लाइफ को उर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी नया आयाम मिलेगा | साथ ही प्राचार्य पी.के. टेलर ने सांसद महोदय द्वारा स्वीकृत 20 लाख रुपये अनुदान के बारे में भी आभार व्यक्त किया |








टिप्पणियां