top of page
खोज करे

कावड़ियों के साथ कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 22 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 23 अग॰ 2023

गलताजी से शुरू हुई कावड़ चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर गोविंद नगर दशहरा कोठी पहुंची


कांवड़ियों का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया


जोरावर सिंह गेट से कावड़ यात्रा के साथ-साथ महिलाओं की कलश यात्रा भी शुरू हुई ।


शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ हुआ


शनिवार और रविवार को हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी पाई


रविवार को सुबह करीब 9:00 कावड़ यात्रा के साथ गलता जी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा गलता गेट से होते हुए सूरजपोल गेट करीब 10:00 बजे पहुंची

जहां पर कांवड़ियों का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया कांवड़ यात्रा करीब 11:00 बजे बड़ी चौपड़ होते हुए चांदी की टकसाल सुभाष चौक से जोरावर सिंह गेट प्रेम गार्डन पहुंची जहां से कावड़ यात्रा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई



कार्यक्रम के संयोजक सीताराम सैनी ने बताया कि कलश यात्रा में करीब 300 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर लगभग 400 कांवरियों के पीछे चलती रही कांवड़ यात्रा के साथ कलश यात्रा करीब 12:00 बजे ब्रह्मपुरी होते हुए चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर गोविंद नगर दशहरा कोठी पहुंची



कावड़ यात्रा के साथ चल रही कलश यात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति मय बन गया




जैसे-जैसे कांवरियों के साथ कलश यात्रा आगे बढ़ती रही वैसे वैसे लोगों ने बोल बम तारक बम के जयकारे लगाते रहे



चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ियों की ओर से लाए गए गलताजी से जल को भगवान महादेव के शिवलिंग पर अर्पित किया



सभी लोगों ने मंदिर में सजी झांकी का लुफ्त उठाया



और अंत में देर रात तक पर प्रसादी का दौर चलता रहा और जयकारों के साथ भक्तों ने प्रसाद को ग्रहण किया


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page