कला उत्सव के तहत सुकून नाटक का मंचन किया।
- A 1 Rajasthani
- 6 अक्टू॰ 2024
- 1 मिनट पठन
चौमूं। शनिवार को कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन चोमूंं में नो बैग डे एवं कला उत्सव के तहत् स्थानीय क्षेत्र के रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट श्री सुनील सोगण द्वारा विद्यार्थियों के समक्ष प्रार्थना सभा में स्वयं के द्वारा लिखित निर्देशित लघु नाटक सुकून का एकल मंचन किया गया है ।

नाटक की कहानी में बताया गया है कि एक इंसान सुकून को भूख, लूट, राजनीति, सत्ता, दादागिरी आदि में ढूंढने की कोशिश करता है लेकिन उसे सुकून कहीं नहीं मिलता। नाटक के अंत में बताया गया है कि सुकून तो मानव मन के भीतर है जिसे हम इंसानियत, मानवता, भाईचारे में ढूंढ सकते हैं। नाटक में मानव मन का सजीव चित्रण किया गया।








टिप्पणियां