top of page
खोज करे

ओबेरॉय ग्रुप, भिंडा रियल एस्टेट और कॉन्सेप्ट वर्ल्ड ने मिलकर नेशनल ब्यूटी पेजेंट "फैशन आइडल ऑफ इंडिया" के शानदार ऑडिशन का आयोजन किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 18 मई 2025
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 25 मई 2025


जब टैलेंट हो लिमिटलेस, तो मंच भी होना चाहिए ग्रैंड : सैम ओबेरॉय 


जयपुर। ओबेरॉय ग्रुप, भिंडा रियल एस्टेट और कॉन्सेप्ट वर्ल्ड ने मिलकर रविवार को काफिला क्लब में नेशनल ब्यूटी पेजेंट "फैशन आइडल ऑफ इंडिया" के शानदार ऑडिशन का आयोजन किया।  इस ऑडिशन में दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और बेंगलुरु की 50 से ज्यादा हॉट मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा और फिनाले शो के लिए दावेदारी पेश की।



ऑडिशन के ज्यूरी पैनल में द फैशन पेज मिस इंडिया इंटरनेशनल व बॉलीवुड मेकअप डायरेक्टर शेख शहनाज, मिस इंडिया मिष्ठी खत्री, मॉडल परिधि और विशेष रूप से आमन्त्रित मिस इंडिया द क्राउन अंबिका माथुर शामिल रही। 



ओबेरॉय एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर सैम ओबेरॉय की अगुवाई में हुए इन ऑडिशन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भिंडा रियल एस्टेट के डायरेक्टर नंदकिशोर भिंडा, कॉन्सेप्ट वर्ल्ड से कमल सिंह खींची, करण प्रोडक्शन के सीईओ अंकेश माथुर, वैश्वी मल्टीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अमन वर्मा, शीबा फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर शहज़ाद खान, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर कोरियोग्राफर रोहित शर्मा, सिंघम लाइब्रेरी से अखिलेश, कृष्णा प्रॉपर्टीज से राजेंद्र सिंह, बेटी फाउंडेशन से राज शर्मा एवं राहुल शर्मा और टीम मेंबर सुनील चौधरी, सागर मौजूद रहे। इनके अलावा मिठू जानू,  सीनियर पत्रकार गोविंद, मोहमद अजरूद्दीन, बाबू भाई अंसारी, आशीष व्यास, मॉडल गरिमा आर्या, दिव्यश्री बोहरा, मंजू चौधरी, और प्रतिभागी के रूप में मिठू जाना , देवेन्द्र प्रताप सिंह, देवराज पहाड़िया, अंकित सिंह, देवांग माथुर सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। 



कार्यक्रम आयोजक सैम ओबेरॉय ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट फैशन आइडल ऑफ इंडिया के फिनाले शो में प्रथम विजेता को स्कूटी के साथ ही सभी प्रतिभागियों को गोवा ट्रिप सहित कैश प्राइज दिए जाएंगे। प्रतिभाशाली मॉडल्स को वेब सीरीज और म्यूजिक एलबम्स में एक्टिंग करने का अवसर मिलेगा।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page