top of page
खोज करे

ऑल इंडिया एन सी सी "एन ई आर" मिजोरम ट्रैक 2024 मे राजस्थान निदेशालय एन सी सी को दो स्वर्ण पदक

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 22 जन॰ 2024
  • 3 मिनट पठन


जयपुर 21 जनवरी 2024 राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक नई दिल्ली के तत्वावधान मे ऑल इंडिया एन सी सी ट्रैकिंग अइजोल मिजोरम "एन ई आर" ट्रैक 2024 शिविर 10 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक मिजोरम निदेशालय द्वारा सिलचर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर कपिल सूद 20 मिजोरम बटालियन एन सी सी के मार्गदर्शन में भाग लेने के लिए राजस्थान निदेशालय एन सी सी की ओर से राजस्थान दल प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के लेफ्टिनेंट अमित कोटिया महाराजा कॉलेज के नेतृत्व मे 60 कैडेट्स का दल 6 जनवरी 2024 को रवाना हुआ।

राजस्थान निदेशालय एन सी सी की ओर से जयपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल विरेन्द्र कुमार ने 60 कैडेट्स का चयन प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी, 2 राज बटालियन एन सी सी, 3 राज बटालियन एन सी सी, 3 राज नेवल विंग एन सी सी, 7 इंडेप कम्पनी से चयन किया गया।

मीडिया प्रभारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर एक ऐसा संगठन है जो देश के युवाओं में साहस ,उत्साह ,उमंग, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन जैसे गुण विकसित करता है एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ने वाला यह संगठन इस दिशा में आने साहसिक अभियान एवं कार्यक्रम आयोजित करता है उसी में से एक ऑल इंडिया ट्रैक शिविर है इस शिविर काम का मुख्य उद्देश्य एन सी सी कैडेट्स के बीच में राष्ट्रीय एकीकरण की भावना और एडवेंचर की भावना का विकास करना होता है

इस शिविर में भारतवर्ष के उड़ीसा , बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल , सिक्किम, त्रिपुरा , असम, मिजोरम , राजस्थान सहित कुल 300 कैडेट्स ने भाग लिया ।

राजस्थान दल की ज़िम्मेदारी प्रथम राज बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र मलिक ने इस कैम्प की सभी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हुए चयनित 60 कैडेट्स को जयपुर से मिज़ोरम अइजोल मे ले जाने की ज़िम्मेदारी एन सी सी के लेफ्टिनेंट डॉ अमित कोटिया महाराजा कॉलेज, प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी को दी ।

उनके साथ 3 राज बटालियन एन सी सी के लेफ्टिनेंट डॉ सुभाष गोरा, सीकर एवम् 2

राज बटालियन एन सी सी चूरु से टीओ अयाज़ अहमद को जाने के लिए नियुक्त किया ।

इस कैम्प में भाग लेने के लिए इस राजस्थान दल को मिजोरम पहुंचने के लिए लगभग 9 विभिन्न राज्यो से होकर गुजरता हुए 3000 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। जो की अपने आप में ही एक बहुत बड़ा साहसिक एडवेंचर था।

राजस्थान निदेशालय एन सी सी के अन्तर्गत जयपुुर ग्रुप के 60 कैडेट्स ने आइज़वाल, मिज़ोरम मे आयोजित ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैम्प "एनईआर ट्रेक "में कई गतिविधियों में जोश के साथ भाग लिया l


 कैम्प कमाण्डेन्ट ने अपने उद्बोधन मे कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में बतलाया गया ।

 इसी को प्रदर्शित करने के लिए कैडेट्स ने अपने अपने राज्य की संस्कृति को विविध माध्यम के द्वारा प्रदर्शित किया l

      राजस्थान निदेशालय एन सी सी के कैडेट्स ने अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन के साथ स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भाग लेकर

राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व को समझा l कैडेट्स ने चार ट्रेको क्रमशः सोलोमन ट्रेक, जूलोजिकल ट्रेेक,मिजोरम यूनिवर्सिटी ट्रेक,हेलीपैैड ट्रेक मे भाग लिया l विभिन्न प्रकर्तिक नजारो का आनंद उठाया , एवं जूलॉजिकल पार्क में नार्थ ईस्ट के विभिन्न जनवरो को देख कर अचंभित हुए क्यों की ये राजस्थान में नहीं मिलते।

       कैडेट्स ने शिविर मे ट्रेकिंग के दोरान सोलोमन टेम्पल ट्रेक 10किमी,ज़ूलॉजिकल पार्क 20 किमी , मिज़ोरम यूनिवर्सिटी 10 किमीहैलीपैड 10किमी की दूरी तय की।

स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मे राजस्थान निदेशालय एन सी सी के कैडेट्स ने रसा- खिच और वालीबॉल में गोल्ड मेडल प्राप्त करके अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया l एन सी सी के आला अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि पर भूरी भूरी प्रशंसा जाहिर की।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page