एस.एस. जैन सुबोध गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, सांगानेर, जयपुर में करियर काउन्सलिंग एवं प्लेसमेंट सैल द्वारा "MEGA PLACEMENT DRIVE " का आयोजन किया गया
- A1 Raj
- 29 फ़र॰ 2024
- 1 मिनट पठन
एस.एस. जैन सुबोध गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, सांगानेर, जयपुर में 27फरवरी 2024 को महाविद्यालय के करियर काउन्सलिंग एवं प्लेसमेंट सैल द्वारा "MEGA PLACEMENT DRIVE " का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. रीटा जैन एवं विभिन्न कम्पनियों से पधारे अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने 25 कम्पनियों में अपना साक्षात्कार दिया। महाविद्यालय में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एयू फाइनेंस बैंक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, स्टाफ़िन सॉल्यूशंस, अनलाह कैपिटल, टीमलीज़ सर्विसेज, कैलिबर सर्विसेज, पुखराज हेल्थकेयर, डब्ल्यू थ्री ऐरा, एपेक्स वेब क्यूब, टीईएससीए टेक्नोलॉजीज ट्राइमेट्स टेक्नोलॉजीज, टेलीपरफॉर्मेंस, एसके फाइनेंस, पीएनबी होम लोन, बजाज (लोन, बैक ऑफिस, बीमा), मुथूट होम लोन, आरबीआई क्रेडिट कार्ड, फिनोवा होम लोन, एसबीआई भुगतान कम्पनियों द्वारा विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया,
जिसमें उम्मीदवारों द्वारा परिचय दिया गया तथा उनका शैक्षणिक अनुभव एवं कार्यक्षमता के अनुसार प्लेसमेंट हेतु जॉब के लिये चुना गया।

"MEGA PLACEMENT DRIVE" में 572 विद्यार्थियों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर करियर काउन्सलिग एवं प्लेसमेंट सैल की संयोजिका डॉ. नीलिमा गोखरू द्वारा प्राचार्या विभिन्न प्लेसमेंट कम्पनियों के संचालकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित दिया।







टिप्पणियां