top of page
खोज करे

एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने संभाली एनसीसी निदेशालय राजस्थान के उपमहानिदेशक की कमान

1 सित॰ 2023
1 मिनट पठन


जयपुर 1 सितम्बर2023 कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने एनसीसी निदेशालय राजस्थान के उपमहानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लियाहै। उन्होंने भारतीय वायु सेवा की उड़ान शाखा में कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने वायु मुख्यालय (वायु भवन) में प्रधान निदेशक (योजना और अधिग्रहण )के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद एनसीसी निदेशालय राजस्थान में उप महानिदेशक का पदभार संभाला है।

एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने विभिन्न प्रकार के विमानों पर लगभग 5000 घंटे की उड़ान भरी है। वह एक अनुभवी उड़ान प्रशिक्षक भी है और उनके पास सियाचिन ग्लेशियर में व्यापक परिचालन उड़ान का समृद्ध अनुभव है। इससे पहले वे जोधपुर में एक कॉम्बेट (लड़ाई) स्क्वाड्रन की कमान संभाल चुके है। एयर कमाडोर सत्येंद्र शर्मा प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से स्नातक हैं और उन्होंने वहीं वरिष्ठ प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया है। उन्होंने राष्ट्रीय वित्तीय प्रशिक्षण संस्थान, फरीदाबाद से एमबीए (वित्तीय प्रबंधन )भी किया है ।

एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से पढ़ाई की है और उन्हें विश्वास है कि उनके कार्यकाल के दौरान राजस्थान के कैडेटों के प्रशिक्षण से संबंधित सभी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, ताकि उनका प्रदर्शन भारत में सर्वश्रेष्ठ हो सकें।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page