top of page
खोज करे

एमजीडी गर्ल्स स्कूल के एन सी सी कैडेट्स ने राजस्थान के उप महानिदेशक के साथ कारगिल दिवस मनाया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 जुल॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर ।26 जुलाई 2023 को एम.जी.डी गर्ल्स स्कूल , जयपुर ने राजस्थान एन सी सी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर एल के जैन के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया |

इस समारोह के मुख्य अतिथि एयर कमोडोर एल.के जैन उप महानिदेशक राजस्थान एन.सी.सी रहे | जयपुर ग्रुप के प्रशासनिकऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर एस यादव भी उपस्थित थे

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि महोदय का पारंपरिक स्वागत किया गया |

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना एस मनकोटिया जी ने अपने अभिभाषण में कारगिल विजय दिवस का महत्व बताया तथा अमर शहीदों को सादर श्रद्धांजलि दी |

इस अवसर पर विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए |

मुख्य अतिथि महोदय ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए |

मुख्य अतिथि महोदय ने छात्राओं को पहले एन.सी.सी और बाद में भारतीय सेना में सेवा करने के लिए प्रेरित किया | और इस अवसर पर शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य, अधिकारियों स्टाफ एवं कैडेट्स की भूरी भूरी प्रशंसा की।

विद्यालय की एन.सी.सी चीफ अधिकारी श्रीमती अंजली शर्मा ने छात्राओं के उत्साह तथा लगन को कार्यक्रम की सफलता का श्रेय दिया |

इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस .एस सागवान रिटायर्ड सेना मेडल एंड बार, कर्नल एस.एस मनकोटिया, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत, विद्यालय के सभी कोऑर्डिनेटर्स मौजूद रहे


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page