एबीवीपी का 75 वां स्थापना दिवस
- A1 Raj
- 12 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर महानगर के विद्याधर भाग द्वारा एबीवीपी के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच की संयोजिका पूजा गोस्वामी ने तुषार पब्लिक स्कूल के छात्रों से मुलाकात की। तुषार पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कला मंच की समन्वयक पूजा गोस्वामी द्वारा हल्दी बेकिंग सोडा की सहायता से पेंटिंग करना सिखाया गया।

पूजा ने बेकिंग सोडा और हल्दी की सहायता से स्वामी विवेकानन्द का चित्र बनाकर उनके विचारों को प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में महानगर मंत्री ट्विंकल शर्मा एवं विद्याधर विस्तारक हितेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।









टिप्पणियां