top of page
खोज करे

एन सी सी महिला शक्ति का 'अभेद्य सफर' साइकिल रैली ने आज जयपुर के हवा महल, जंतर मंतर और अल्बर्ट हॉल का भ्रमण किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 जन॰ 2024
  • 2 मिनट पठन


जयपुुर 18 जनवरी 2024 राजस्थान निदेशालय एनसीसी ओर जयपुर ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान मे महिला शक्ति का अभेद्य सफर साइकिल रैली ने बिग्रेडियर नरेंद्र चारग, कर्नल वी एस सिंह के नेतृत्व मे 13 एन सी सी गर्ल्स कैडेटों

मेगा साइक्लोथान टीम ने जयपुुर मे साउथ वेस्टर्न कमांड युद्ध स्मारक 'प्रेरणा स्थल' देखाका मौका मिला ओर उन्हें प्रेरणा स्थल पर हमारे वीर सैनिकों के बलिदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही प्रदर्शन क्षेत्र में प्रदर्शित उपकरणों को भी कैडेटों ने देखा और वे पुराने उपकरणों के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों को देखकर प्रेरित हुए।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नन्द किशोर शर्मा ने बताया कि "महिला शक्ति का अभेद्य सफर साइक्लाथोन साइकिल रैली" ने जयपुर के हवा महल, जंतर मंतर एल्बर्ट हाल, म्यूजियम आदि का भ्रमण कर नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को महिला सशक्तिकरण का जागरूक करके सदेश दिया ।

इस अवसर पर राजस्थान के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा, बिग्रेडियर नरेंद्र चारग, जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार, कर्नल वी एस मीडिया कोऑर्डिनेटर नन्द किशोर शर्मा आदि उपस्थित थे।

राजस्थान निदेशालय एनसीसी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने कहा की महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

महिलाओं का सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण और अति आवश्यक है और उन्हें शक्तिशाली बनाएं प्रोत्साहित करें यह देश के लिए अच्छा होगा।

एनसीसी के भीतर भी महिला कैडेट्स की भर्ती भागीदारी की सराहना

करते हुए महिलाएं कैडेट्स हर साल निरंतर वृद्धि हो रही है और महिलाएं कम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ रही है और देश का नाम रोशन कर रहे हैं ।

इस बार भी गणतंत्र दिवस पर दो विशेष टुकड़ी महिला बैंड के साथ गर्व से कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है।

उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने महिला शक्ति का अभेद्य सफर साइकिल रैली साहसिक अभियान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के करण राजस्थान की ओर से प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page