top of page
खोज करे

एन सी सी कैडेटो ने लोकतंत्र रो रंगीलो त्योहार25 नवंबर 2023 पर मतदान करने हेतु आमजन को जागरूक किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 नव॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर ग्रुप मुख्यालय,एन सी सी जयपुर के अंतर्गत प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी, प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी, प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सी के साथ-साथ आर्मड और इंडेप कम्पनी के एन सी सी आर्मी,एयर के कैडेट्स ने राजस्थान के मुख्य निर्वाचन विभाग द्वारा सेंट्रल पार्क में आयोजित लोकतंत्र रो रंगीलो त्यौहार मतदान रैली में जयपुर एन सी सी ग्रुप के 150 एन सी सी कैडेट्स, एसोसिएट एन सी सी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

लोकतंत्र रो रंगीलो त्यौहार 25 नवंबर 2023 को राजस्थान मे मतदान प्रातः7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चुनाव मेंअपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान की शपथ ली।

यह भी शपथ लिया कि स्वयं के साथ उनके परिवार के सदस्य,आसपास के पड़ोसी,आमजन बिना किसी डर और पक्षपात के सभी चुनाव में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।

एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें हमारे एन सी सी कैडेटों ने बढ़चढ़कर कर जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page