top of page
खोज करे

एन सी सी और आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान द्वारा आई डोनेशन थीम पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 अग॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुुर 27 अगस्त 2023 राजस्थान निदेशालय एन सी सी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर एल के जैन के नेतृत्व में जयपुर ग्रुप मुख्यालय एन सी सी जयपुर और आई बैंक सोसाइटी ऑफ़ राजस्थान के सहयोग से रूक्मणी बिड़ला मॉडर्न हाई स्कूल जयपुर में प्रथम राज गर्ल्स बटालियन और 3 राज नेवल यूनिट एन सी सी कैडेट्स द्वारा आई डोनेशन थीम पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सीऔर 3 राज नेवल यूनिट के 122 कैडेट्स ने बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया ।

इसका उद्देश्य समाज को आंखों की महत्वपूर्ण भूमिका बताना और नेत्र दान के प्रति जागरूक करना था |

प्रतियोगिता में बच्चों ने विविध तरह के पोस्टर बनाएं जिनमें

आंखों की महत्वपूर्ण भूमिका और नेत्र दान के लाभ को प्रस्तुत किया गया|

इस प्रतियोगिता में सहयोगी एन सी सी अधिकारी ज्योति शर्माऔर जसबीर कौर के साथ 122 एन सी सी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। जिनमें से हर एक ने अपने विचारों को कला और शब्दों के रूप में व्यक्त किया , उनकी यह कोशिश नेत्र दान के प्रति लोगों की संवेदना जाग्रत करने में समर्थ होगी|

बच्चों की यह कोशिश समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन सकती है और आने वाली पीढ़ियों को भी आंखों की महत्ता के प्रति जागरूक कर सकती है

राजस्थान निदेशालय के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर एल के जैन ने संदेश दिया कि जब आप किसी भिन्न दुनिया में जाएँ तो दुनिया को देखना जारी रखने के लिए अपनी आँखों को इसी दुनिया के लिए छोड़ दें। मैं नेत्रदान के इस नेक काम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान के एन सी सी कैडेट्स की सराहना करता हूं। हमेशा की तरह एन सी सी कैडेट्स ने इस महादान के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल की है। आइए, हम सभी एन सी सी के इन प्रयासों में शामिल हों।

इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर श्रीमती सोनू जैन, प्रोफेसर दीपाली भार्गव और सीनियर मैनेजर सुदर्शन शेखावत द्वारा ख्वाइश जैन प्रथम,कमलप्रीत सिंह,

द्वितीय औरअभिलाषा मीणा तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाचार्या डॉ अंजना कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के उत्थान के लिए बहुत जरूरी है। जिसके लिए जागरूकता अति आवश्यक है

एन सी सी मीडिया प्रभारी पूर्व चीफ ऑफिसर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि नेत्र दान के लिए आमजन को रैली के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page