एनसीसी निदेशालय राजस्थान द्वारा एल्बर्ट हाल राम निवास बाग परअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- A1 Raj
- 21 जून 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुुर 21 जूून 2024
10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 2024 का आयोजन एनसीसी निदेशालय राजस्थान के तत्वावधान में 21 जून 2024 को 0600 बजे से 0735 बजे तक अल्बर्ट हॉल, राम निवास बाग, जयपुर में किया गया ।

जिसमें योग प्रोटोकॉल आसन और ध्यान का प्रदर्शन किया गया था। जयपुर केंद्र से प्रख्यात ब्रह्माकुमारी के प्रशिक्षक और उनकी टीम भी इस आयोजन में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में राजस्थान एनसीसी निदेशालय के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा, कर्नल सुरेश सिंधु एसएम, राजस्थान निदेशालय और जयपुर ग्रुप के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। डीडीजी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैडेटों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' है। यह विषय व्यक्ति और समाज के कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका का प्रमाण है।

एनसीसी निदेशालय राजस्थान के तहत इकाइयों ने जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और अन्य स्टेशनों सहित विद्यालयो ओर महाविद्यालयो पर योग का आयोजन किया।




































टिप्पणियां