top of page
खोज करे

एनसीसी निदेशालय ,राजस्थान का योग दिवस कार्यक्रम संपन्न

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 जून 2023
  • 2 मिनट पठन


   जयपुर 21जून2023 राजस्थान एन सी सी निदेशालय एवं जयपुर ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में 21 जून 2023 को अल्बर्ट हॉल में "स्वस्थ संसार के लिए भारत का है एक अन्तर्राष्ट्रीय आह्वान", वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड ,वन हेल्थ ",9वांं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान निदेशालय एन सी सी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर ललित कुमार जैन थे। कार्यक्रम का संचालन 7 राज इंडेप कंपनी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र कुमार ने किया ।कार्यक्रम में जयपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार, राजस्थान निदेशालय के कर्नल बी एस तँवर,ले कर्नल वीरेंद्र पन्त,एवं ले कर्नल अजय कुमार

और जयपुर ग्रुप के कर्नल नरेश कुमार, कर्नल एन के यादव, ले कर्नल आर एस यादव ,सी जी आई डी एस चौहान कैप्टन तमेश,कैप्टन देवदत्त पटेल मीडिया प्रभारी पूर्व चीफ ऑफिसर नंदकिशोर शर्मा,

एन सी सी अधिकारी एवं जयपुर स्थित सभी बटालियन के कमान अधिकारी , सहयोगी एन सी सी अधिकारी ,पी आई स्टाफ, सिविल स्टाफ, एन सी सी आर्मी, एयर विंग, नेवी विंग के 300 कैडेट्स ने भाग लिया ।

राजस्थान निदेशालय के उप महानिदेशक एयर कमोडोर एल के जैन ने बताया कि राज्य की 200 संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करीब 40,000 कैडेटों ने भाग लिया ।

उपमहानिदेशक एयर कमोडोर ललित कुमार जैन ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए जीवन में योग एवं स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही इन एन सी सी कैडेटों को योग को जीवन का अनिवार्य अंग बनाने के लिए प्रेरित किया ।

आज के प्रगतिशील एवं भागदौड़ से भरे व्यस्ततम जीवन में अपने शरीर और मन को स्वच्छ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है किंतु योगासन एवं क्रियाओं द्वारा एक स्वस्थ एवं निरोगी शरीर एवं मन प्राप्त किया जा सकता है। योग न केवल शरीर को पुष्ट एवं स्वस्थ रखता है अपितु जीवन में उमंग और ऊर्जा का संचार करता है जो रोगों से लड़ने के लिए आवश्यक है।

ब्रह्मकुमारी संस्था की जयपुर इकाई ने एन सी सी के साथ तालमेल करके संयुक्त कार्यक्रम में शिरकत की । एयर कमोडोर एल के जैन ने कैडेट्स की सराहना की। खराब मौसम होने के बावजूद भी उच्च कोटि के अनुशासन प्रदर्शन करते हुए पूरे कार्यक्रम को संपन्न किया।

प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्री भवानी निकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीकर रोड ,जयपुर में 550 कैडेट्स के साथ योग किया।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page