top of page
खोज करे

गोल्ड मेडलिस्ट रंगमंच कलाकार सुनील सोगण को अहिंसा सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित किया ।

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 29 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर । राजस्थान जनमंच ट्रस्ट जयपुर , पक्षी चिकित्सालय मालवीय नगर, एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में , प्राकृतिक चिकित्सालय जयपुर में आयोजित जयपुर अहिंसा फेस्टिवल 2023 में चोमूं निवासी गोल्ड मेडलिस्ट रंगमंच कलाकार सुनील सोगण को नाट्यकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए " अहिंसा सेवा सम्मान 2023 " से सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान समारोह प्रमुख कुलभूषण बैराठी,समारोह संयोजक श्री प्रमोद जैन पहाड़िया,अध्यक्ष प्राकृतिक चिकित्सालय श्री आई.सी. अग्रवाल, अध्यक्ष राजस्थान जनमंच ट्रस्ट श्री भगवान गटाणी, समारोह कोऑर्डिनेटर श्री कमल लोचन, कार्य अध्यक्ष अभय नाहर, निर्देशक ए.के. ऋषि ने प्रदान किया। सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुनील सोगण ने "सुकून की तलाश "एकल नाटक का मंचन किया।इस समारोह में काफी गणमान्य लोग व युवा उपस्थित थे ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page