इच्छापूर्ण बालाजी मन्दिर में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया
- A1 Raj
- 18 नव॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। लालकोठी सब्जी मण्डी परिसर स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मन्दिर में शनिवार को लालकोठी शॉपिंग सेंटर की तरफ से भक्तों के लिए अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र अजमेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में सभी भक्तों के लिए अन्नकूट प्रसादी का आयोजन सभी के सहयोग से किया गया। समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि सुबह सबसे पहले बालाजी महाराज को बाजरे का खिचड़ा, मिक्स सब्जी, कढ़ी आदि व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी भक्तों के बीच दोना प्रसादी का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कमल, राजेन्द्र, लालाजी, यशपाल सिंह, जितेन्द्र, नीतू, पिंटू, प्रहलाद, कैलाश, वरिष्ठ पत्रकार विजय पाण्डे, युवा पत्रकार गोविन्द गोपाल सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।







टिप्पणियां