top of page
खोज करे

आरोहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 जून 2024
  • 2 मिनट पठन

संगीत भारतीय संस्कृति का चिर पुरातन दर्शन है- उपमन्यु सिंह राणा


राजस्थान संगीत संस्थान एवं राष्ट्रीय कला मंच के तत्वाधान में पिछले 3 जून से 22 जून तक राजस्थान संगीत संस्थान में 15 दिवसीय गायन, वादन, कत्थक, तबला के प्रशिक्षण शिविर “आरोहन” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक पूजा पुरी ने बताया की “आरोहन” प्रक्षिशण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय असवाल, निदेशक कॉलेज शिक्षा, मुख्य वक्ता के रूप में श्री उपमन्यु सिंह राणा प्रांत संगठन मंत्री अभाविप, वशिष्ट अतिथि के रूप में डा अनिल शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर इएचसीसी एवम संगीत संस्थान के प्राचार्य श्री दिलीप गोयल उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय असवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की


संगीत जीवन में नई उमंग भरता हैं। राष्ट्रीय कला मंच द्वार परमार्थ संस्था के 32 गरीब विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना एक अनूठी पहल हैं।

मुख्य वक्ता श्री उपमन्यु सिंह राणा ने कहा की विद्यार्थी परिषद की गतिविधि राष्ट्रीय कला मंच कला के विद्यार्थियो को एक मंच देने के साथ साथ राष्ट्रवाद की भावना लेकर कॉलेज परिसरों में काम करती हैं।


विशिष्ठ अतिथि श्री अनिल शर्मा ने कहा की विद्यार्थी परिषद् विद्यार्थियो को स्वालम्बी एवम बहुआयामी बनाती हैं। भारत माता की सच्ची सेवा का काम


इस प्रकार की गतिविधियों से ही संभव हैं।


इसी कार्यक्रम में विद्यार्थी विकास निधि न्यास (एबीवीपी )द्वारा महारानी महाविद्यालय में 20 दिवसीय इंग्लिश स्पोकन शिविर का भी समापन किया गया। शिविर की संयोजिका महिमा वर्गीज ने बताया की इस शिविर में प्रक्षिषक के रूप में सम्मन मिर्जा थी एवम महारानी की 100 से अधिक छात्रा बहनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर अभाविप के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह,केंद्रीय कार्य समिति सदस्य भारत भूषण यादव,हरेंद्र सिंह,मेघा नाथावत, भव्य पारीक,लक्ष्य दाधीच,सुशील शर्मा,निहाल बुडली ,केशव पारीक ,देवेश दाधीच,रिदम जैन, अभिषेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page