top of page
खोज करे

आराधना म्यूजिकल ग्रुप के आगामी संगीत प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के हाथों किया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 मई 2024
  • 1 मिनट पठन


जयपुर। दिनांक 21 मई मंगलवार 2024 को आराधना म्युजिकल ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही संगीत प्रतियोगिता "गोल्डन वॉइस ऑफ राजस्थान " के पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के कर कमलों द्वारा किया गया ।

संस्था के अध्यक्ष अभिषेक माथुर एवं फॉउंडर भारत जोशी ने बताया कि गोल्डन वॉइस ऑफ राजस्थान के ओडिशन में पूरे राजस्थान से कोई भी सींगर्स (गायक) तीन कैटेगिरी ( जूनियर 15 वर्ष तक , यूथ 15 से 45 वर्ष तक , सीनियर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले ) में भाग ले सकते है ।

पोस्टर विमोचन के दौरान टीम आराधना के सदस्य श्रीमती नीलू शर्मा , श्रीमती किरण सिन्हा , श्रीमती विजेता सिन्हा ,रामरतन शर्मा एवं राजीव कुमार उपस्थित थे ।

प्रोग्राम के ग्रैंड फिनाले में तीनों कैटेगिरी के टॉप विनर्स को बॉलीवुड सिलेब्रिटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page