आपदा प्रबंधन से रूबरू हुए एनसीसी कैडेट्स ।
- A1 Raj
- 24 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल के परिसर में राज बीएन द्वारा संचालित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई । साथ ही विपरीत परिस्थितियों में लोगों की मदद करने का संकल्प लिया गया ।

इस अवसर परआपदा प्रबंधन प्रशिक्षक असरार अहमद एवं भीम सिंह मीणा द्वारा कैडेट्स को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।

उन्होंने बताया कि आपदा मुख्यतः दो प्रकार की होती है - एक प्राकृतिक आपदा और दूसरी मानव निर्मित आपदा। उन्होंने कैडेटस को गैस सिलेंडर से लगने वाली आग से बचाव एवं उसे बुझाने के तरीके बताएं उन्होंने आपदा में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की भी विस्तृत जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि भूकंप , महामारी , आग और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा आने पर भी राहत कार्य में कैडेट्स अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं । इससे प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को न सिर्फ सहायता मिलती है , बल्कि प्रशासन को सहयोग भी मिलता है ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रदर्शक टीम - गौरी शंकर , युवराज सिंह ,मोहसीन अहमद द्वारा कैडेट्स को आपदा से बचने हेतु अभ्यास भी करवाया गया ।एनसीसी कैंप के अंतर्गत कैडेट्स को हथियार चलाने के प्रशिक्षण के साथ-साथ हथियारों के रखरखाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।








टिप्पणियां