अर्थ मरुधर स्किन और कॉस्मेटिक्स ने आयोजित किया "एंटी एजिंग" पर केंद्रित सेमिनार
- A1 Raj
- 22 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
सूरज की धूप से लेकर स्ट्रेस दे सकते है आपको अनचाही झुरिया....
जयपुर।
अर्थ मरुधर स्किन और कॉस्मेटिक्स द्वारा 21 जुलाई 2023,वैशाली नगर, जयपुर में एक सेमिनार आयोजित कराया गया।

सेमिनार का विषय रहा "एंटी एजिंग" और डॉ.दीपा सिंह, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी,मेडिकल एस्थेटिक्स रही मुख्य व्यक्ता।
उन्होंने बताया की एजिंग की आमतौर पर दो कारण होते है एक्सटर्नल और इंटरनल; एक्सटर्नल में आता है यू वी रेडिएशन, पॉल्यूशन, टेंपरेचर, नींद की कमी और इंटरनल फैक्टर्स में आते हैं हार्मोन्स, उम्र के साथ काम होता कॉलेजन और स्ट्रेस।


इनको आप स्वस्थ और बैलेंस्ड खान पान, हाइड्रेशन, विटामिन जैसे की ए, ई, सी के सात अच्छी नींद और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाई क्रीम का इस्तेमाल कर के रोक सकते है पर वी बताती है की एक वक्त के बाद आपको टेक्नोलॉजी के सहारे एंटी एजिंग करनी पड़ती है जिसमे आता है हाइड्रा फेशियल, बोटोक्स, केमिकल पील, फेशियल रिजूवनेशन इत्यादि।
ये ट्रीटमेंट आपको अनचाही झुरियो, पिगमेंटेशन,चेहरे पे ढीला पन और भी कई एजिंग के लक्षण को हटाने में मदद करेगा।
पहले के टाइम में एजिंग 30-35 की उम्र में शुरू होती थी अब टॉक्सिक वातावरण के कारण उम्र घटकर 28 हो गई है- डॉ.दीपा सिंह
उन्होंने बताया की पहले के मुताबिक आज के पीढ़ी काम उम्र में ही एजिंग का शिकार हो रही है इसका कारण टॉक्सिक वातावरण और जीवन जीने की शैली है।









टिप्पणियां