top of page
खोज करे

अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में गोपालपुरा बाई पास स्थित वार्ड 77 के राम भक्तों की कलश यात्रा

1 जन॰ 2024
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 4 जन॰ 2024

जय श्रीराम ,सभी सनातन धर्म के भक्तों की ओर से आज 1 जनवरी2024 को प्रातः 9 बजे नगर निगम ग्रेटर के त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाईपास स्थित वार्ड 77 की ओर से अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राम राघव मंदिर 10 बी स्कीम से सभी राम भक्तों ने विशाल प्रभु श्रीराम की झांकी एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई है

यह यात्रा संपूर्ण वार्ड में राम राघव मंदिर के महामंडलेश्वर मंहत कृष्णगोपाल दास महाराज रथ पर विराजमान होकर बड़े धूमधाम से भक्तमय माहौल के साथ ओर बधाई गीतों के बीच दोनों हाथ ऊपर उठाकर भगवान श्री राम का जयघोष करते हुए 400 महिलाएँ एवं 300 पुरुष श्रद्धालुओं जयकारो के साथ साथ नाच गान करते हुए रवाना हुए

यह शोभायात्रा द 10 बी स्कीम मोहन नगर, देवरी केशव विहार ,मंगल विहार आदि विभिन्न मार्ग से होकर मंगल विहार मंदिर प्रांगण में समापन किया गया।


पार्षद सीमा सौखिया ने बताया कि ऐसा गौरवान्वित पल को देखने के लिए हमारे पूर्वजों ने 500 वर्षों का इंतजार के साथ अपने प्राणों की आहुति दी है हम लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि जो यह दिन हमारी अपनी आंखों से पूरा होते हुए देख रहे हैं

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंद किशोर शर्मा ने बताया कि इस वार्ड के संपूर्ण परिवारों ने भगवान श्री राम की शोभायात्रा में पहुंचकर पुण्य कार्य में आहुति प्रदान की है जिसमें पार्षद श्रीमती सीमा सौखिया उनके पति महेंद्र सौखिया एवं वार्ड के सभी विकास समितियों ने गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना योगदान प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page