top of page
खोज करे

अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में गोपालपुरा बाईपास स्थित त्रिवेणी नगर वार्ड 77 मे राम भक्तों ने घर-घर जाकर अक्षत वितरण करके हुए निमंत्रण दिया

7 जन॰ 2024
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 8 जन॰ 2024


जयपुर 7जनवरी2024 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में आम लोगों को अक्षत निमंत्रण भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसी क्रम में गोपालपुरा बाईपास स्थित त्रिवेणी नगर वार्ड 77 में प्रभात फेरी के माध्यम से राम भक्तो ने 10B स्कीम ,उषा बिहार, मोहन नगर आदि के आसपास की कॉलोनी में लोगों को अक्षत निमंत्रण देते नजर आए और जयकारों के साथ नाचगान करते हुए जोश ओर उत्साहा से आगे बढ़ रहे थे।


जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु दयाल सैनी पूर्व मंत्री, सोमकांत शर्मा विशेष संपर्क प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक,

वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा सौखिया एवं विश्व हिंदू परिषद एवं संघ परिवार एवं विकास समिति के सदस्यों जोश और उत्साह के साथ अक्षत वितरण करके निमंत्रण दिया।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि अयोध्या में 500 वषोँ तक चले लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं यह समय पूरी दुनिया के लिए एक अद्भुत क्षण होगा।

भगवान राम की जन्म भूमि पर बन रहा मंदिर सदियों की प्रतिक्षा के बाद हम भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है आज हमें यह सौभाग्य मिला है कि श्री राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं ।

अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में घर घर जाकर 22 जनवरी को दीपक जलाते हुए जोश एवं उत्साह के साथ दिवाली मनाने को कहा जा रहा है।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page