top of page
खोज करे

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ‘‘चलो अयोध्या’’ अभियान प्रदेश, देश और विदेश में चलाया जाएगा

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 30 दिस॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

श्री पंचखण्ड पीठ 400 वर्षों से सनातन धर्म की रक्षा की परम्परा का पालन कर रहा है, इसलिए जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो उसके दर्शन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ‘‘चलो अयोध्या’’ अभियान प्रदेश, देश और विदेश में चलाया जाएगा।



गुरु पुष्य नक्षत्र शुक्रवार से इस अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इस अभियान में सभी से आग्रह किया जाएगा कि 22 जनवरी को अपने घर और प्रतिष्ठान में दीप प्रज्जवलन करें और अपने ग्राम - नगर में दीपोत्सव मनाये। 25 जनवरी, 2024 से अयोध्या धाम की यात्रा करें। 25 जनवरी को पावनधाम विराटनगर से बसों द्वारा आसपास के श्रृद्धालुओं को लेकर अयोध्या की यात्रा की जायेगी, इसी प्रकार जयपुर मण्डल, सत्ताईसा मण्डल पैत्तालिसा मण्डल, सीकर मण्डल के सन्त महन्त धर्माचार्य भी अपने-अपने क्षेत्रों के श्रृद्धालुओं को अयोध्या लेकर जायेंगे। अभी राममंदिर निर्माण चल रहा है और प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी यह चलता रहेगा, इसलिये वहाँ दर्शन करने जाने वालों का क्रम भी बना रहेगा।



आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का उत्तराधिकारी पूरे विश्व के भारतीय समुदाय को अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित करने का अभियान 30 दिसंबर से चलाया जाएगा, जो कई माह तक चलेगा। इस अभियान के जयपुर संभाग के प्रवक्ता पं. पंकज पाराशर ने बताया कि श्री पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेन्द्र महाराज 28 जनवरी से 11 फरवरी, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, इण्डोनेशिया, बाली, कम्बोडिया आदि देशों की यात्रा कर वहां ‘‘चलो अयोध्या’’ अभियान के अन्तर्गत प्रवासी भारतीयों को प्रेरित करेंगे।



उन्होंने बताया कि अ.भा. संत समिति के अध्यक्ष कैवल्याचार्य अविचलदास महाराज 15 फरवरी से 25 फरवरी, 2024 तक यूएसए में इस अभियान को गति देंगे। गोवा के पद्मनाभ सम्प्रदाय के आचार्य बह्मेश्वानन्द महाराज गोवा, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में इस अभियान को चला रहे हैं। रविवार 18 फरवरी को जयपुर में अखिल भारतीय संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज की स्मृति में ‘‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’’ अखिल भारतीय स्तर के राष्ट्रीय संत को दिया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक संत भाग लेंगे। राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राष्ट्र संत गोविन्द गिरी महाराज मुख्य रूप से पधारेंगे। विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष है, आलोक कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। गोवा के पद्मनाथ सम्प्रदाय के आचार्य संत पद्नाथ पीठाधीश्वर पद्मश्री ब्रह्मेशानन्द महाराज को यह सम्मान दिया जाएगा, अनेक आचार्य महामण्डलेश्वर एवं सन्त महात्मा एवं सम्मेलन की शोभा बढ़ायेंगे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page