अयोध्या धाम श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर गोपालपुरा बाईपास स्थित वार्ड 77 के राम भक्तों ने राम राघव मंदिर में धूमधाम से मनाया
- A1 Raj
- 23 जन॰ 2024
- 2 मिनट पठन
बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सनातन राम भक्तों ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को पूरे देश में धूमधाम से मनाया इसी कडी में
राम राघव मंदिर 60 फीट रोड 10B स्कीम गोपालपुर बाईपास में राम राघव मंदिर में भगवान फूलों से श्रंगार कर, मंदिर की रोशनी से सजावट की गई। सनातन राम भक्तों द्वारा राम नाम संकीर्तन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण बड़ी एलइडी पर सभी भक्तजनों उपस्थित होकर अयोध्या धाम से लाइव प्रसारण को बड़ी एल ई जी प्रोजेक्टर पर सांगानेर पूर्व विधायक अशोक लाहोटी के साथ देखा ।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि सनातन राम भक्तों ने सायं काल 5:00 से भजन कीर्तन किया ओर बीच-बीच में जयकारे लगाए। सांय 6:15 बजे महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी सनातन राम भक्तों ने अपने-अपने घर से 5/11/21 दीपक लेकर महाआरती मे सपरिवार सम्मिलित हुए। उसके उपरांत बड़ी संख्या में पोस बड़ों प्रसादी का वितरण भी किया गया
राम राघव मंदिर के महामंडलेश्वर मंहत कृष्णगोपाल दास महाराज नेअपने विचारों से सनातन राम भक्तों को अवगत कराया।बड़े धूमधाम से भक्तमय माहौल के साथ दोनों हाथ ऊपर उठाकर भगवान श्री राम का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं जयकारो के साथ 10बी स्कीम, मोहन नगर, देवरी केशव विहार ,मंगल विहार आदि पार्षद सीमा सौखिया और वार्ड के संपूर्ण परिवारों ने भाग लिया।

पार्षद श्रीमती सीमा सौखिया महेंद्र सौखिया चितरंजन शर्मा सुरेश गर्ग दिनेश नाटानी महेंद्र जैन राज कुमार जी मनोज रावत दीपक शर्मा अनिल किलकिलया महेंद्र अग्रवाल अशोक अग्रवाल एवं आस पास के स्थानीय सभी लोग आदमी ने इस कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें वार्ड के सभी विकास समितियों ने गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना योगदान प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।








टिप्पणियां