top of page
खोज करे

अयोध्या के परमहंस आश्रम में राजस्थान की फड़ शैली का रामदरबार

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 6 मई 2023
  • 2 मिनट पठन

अयोध्या में भित्ति चित्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया

सागर जी प्रजापति द्वारा परमहंस आश्रम में भित्ति चित्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में राम के रामायण संबंधित विषय प्रतिभागियों को दिए गए

1 मई से 7 मई के बीच भित्ति चित्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में राजस्थान चित्तौड़ से डॉ वंदना जोशी और जयपुर से संजय भित्ती चित्रण करने पहुंचे।


यहां पर सागर जी प्रजापति द्वारा परमहंस आश्रम में भित्ति चित्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राम के रामायण संबंधित विषय प्रतिभागियों को दिए गए और सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषय चुनकर राम से संबंधित चित्रण किया।


राजस्थान से पहुंची डॉक्टर वन्दना जोशी को राम दरबार विषय मिला इन्होंने राम दरबार विषय पर अद्भुत चित्रण किया। परमहंस आश्रम के निदेशक राम उजागर जी महाराज ने सभी को आश्रम की दीवार उपलब्ध करवाई और दिशा निर्देश दिए ।वंदना जोशी और संजय नागर ने मेवाड़ की लोक कला शैली से चित्र बनाया।



वंदना जोशी ने राम दरबार बनाया और संजय नागर ने स्वागत स्त्री का चित्रण किया। राम दरबार में भगवान राम और सीता बनाए गए हैं साथ में शत्रुघ्न लक्ष्मण भरत जो इनके प्रतीक से पहचान लिये है और हनुमान जी बनाए गए हैं ।बाएं हाथ की तरफ हनुमान जी राम के पैर दबा रहे हैं और भरत पताका फहराया हुए हैं जो दर्शा रहे हैं की राम सभी में रमे हुए हैं लक्ष्मण सिया राम के पीछे सेवा में खड़े हैं और लक्ष्मण के साथ ही शत्रुघ्न भी है। इसकी पृष्ठभूमि में दर्शाया गया है कुछ शब्द रं पं मं मं टं आदि अक्षर कुंडलीनी चक्र को जागृत करने के शब्द उच्चारण है। इनके द्वारा हम मानव अपनी कुंडलीनी चक्र जागृत करते हैं और राम दरबार में सभी का उत्थान हो यह आशा रंखते है। इस चित्र से यह दिखता है।


संजय नागर ने स्वागतातुर स्त्री को फड़ शैली में बनाया है । यह स्त्री रामदरबार में पहूंचने वाले सभी का आरती के ,साथ स्वागत कर रही है।


सागर प्रजापति अयोध्या में कला को समर्पित हैं।आप प्रति वर्ष राम विषय से संबंधित कई कार्यक्रम करते रहते हैं।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page