top of page
खोज करे

अमेठी विश्वविद्यालय के एनसीसी की कैडेट्स ओर महिला शक्ति का 'अभेदसफर' साइकिल रैली ने आज जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को जागरूक करते हुए सन्देश दिया।

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 19 जन॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

जयपुुर 18 जनवरी 2024 राजस्थान निदेशालय एनसीसी ओर जयपुर ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान मे महिला शक्ति का अभेद्य सफर साइक्लाथोन साइकिल रैली" ने जयपुर के हवा महल, जंतर मंतर एल्बर्ट हाल, म्यूजियम पर 7 राज इंडेप कंपनी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र कुमार की ओर से नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को महिला सशक्तिकरण का जागरूक करके सदेश दिया ।




वह उपस्थित आगंतुको,कैडेट्स आमजन ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

 इस अवसर पर राजस्थान के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा, बिग्रेडियर नरेंद्र चारग, जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार, कर्नल वी एस मीडिया कोऑर्डिनेटर नन्द किशोर शर्मा आदि उपस्थित थे।

राजस्थान निदेशालय एनसीसी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने कहा की महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है।

महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं का सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण और अति आवश्यक है और उन्हें शक्तिशाली बनाएं प्रोत्साहित करें यह देश के लिए अच्छा होगा।

     एनसीसी के भीतर भी महिला कैडेट्स की भर्ती भागीदारी की सराहना

 करते हुए महिलाएं कैडेट्स हर साल निरंतर वृद्धि हो रही है और महिलाएं कम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ रही है और देश का नाम रोशन कर रहे हैं ।

उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने महिला शक्ति का अभेद्य सफर साइकिल रैली साहसिक अभियान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के करण राजस्थान की ओर से प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page