top of page
खोज करे

अफ्रीका में व्यावसायिक अवसरों की खोज" पर रोड शो आयोजित

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 29 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुर। राजधानी के जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से एआरआईएसईआईआईपी के साथ साझेदारी कर "अफ्रीका में व्यावसायिक अवसरों की खोज" पर रोड शो आयोजित किया।

इस दौरान अफ्रिकी देशों में उद्दयोग और व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर जयपुर के उद्योगपतियों को अफ्रीकी देशों में अराइज इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल जोन में निवेश के लिये आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर पीएचडी चैम्बर के को-चेयर अमित चौधरी, पीएमएआर के पूर्व अध्यक्ष संजय धानुका, पीएचडीसीसीआई राजस्थान के रीजनल डायरेक्टर आर.के. गुप्ता के साथ ही सभी औद्योगिक सेक्टरों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



इस कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय मामलों और व्यापार मेलों के निदेशक निरज ने बताया कि यह भारतीय उद्योगों के लिए एक बड़ा मौका है कि वे अफ्रिका के साथी उद्योगों के साथ मिलकर साझेदारी की दिलचस्पी के अवसर ढूंढें। उन्होंने यह भी कहा कि अफ्रिका भारतीय उद्योगों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि यह महाद्वीप एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में से एक है। अराईज आईआईपी के अमित कौशिक ने एक प्रस्तुति देते हुए बताया कि भारतीय उद्योगों को अफ्रीका के साथ व्यापार करने के कई अच्छे मौके हैं।



अफ्रीका भविष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है और खासकर पश्चिम व मध्य अफ्रीका में कई देश हैं, जो पहले से ही भारत के साथ बड़ी संख्या में व्यापार कर रहे हैं। पीएचडीसीसीआई राजस्थान चैप्टर के सह-अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि वे अफ्रीका में फार्मा और विशेष रूप से एपीआई क्षेत्र को बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु उठा रहे हैं।



कैमटेक एसोसिएट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय गुप्ता और अनूप खंडेलवाल विगत 25 वर्षों से अफ्रीका में कमोडिटी व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अफ्रीका में व्यापार करने के बहुत सारे अवसर हैं और वहाँ के व्यापारिक वातावरण के बारे में भी अपने अनुभव साझा किया। पीएमएआर के पूर्व प्रेजीडेंट संजय धनुका ने बताया कि प्लास्टिक सेक्टर के लिए अफ्रीका में भी अवसर हैं और वह भारतीय प्लास्टिक उद्योग के लोगों को अफ्रीकी देशों की प्लास्टिक उद्योग की स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक समूह बनाने के लिए प्रस्तावित हैं।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page