अपना घर वृद्धाश्रम में हुआ भजन और गीतों का आयोजन
- A1 Raj
- 24 मई 2023
- 1 मिनट पठन
माँ विद्या डायबिटीज फाउंडेशन और स्वर संगीत साधना* द्वारा 20 मई 2023 शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर में *अपना घर वृद्धाश्रम* में एक शानदार म्यूजिकल इवेंट का आयोजन रखा और वहाँ रहने वाले सभी वृद्धजनों का म्यूजिक से मनोरंजन कर उनका अवसाद कम करने का प्रयास किया।

अपना घर की संचालिका *सुधा मित्तल* ने वृद्ध आश्रम की जानकारी माँ विद्या डायबिटीज फाउंडेशन की फाउंडर *मीनाक्षी शर्मा* को दी और बताया कि आमजन के सहयोग से चलने वाले इस वृद्ध आश्रम में करीब 21 लोग रहते हैं ।उनका समय समय पर मेडिकल चेकअप भी होता रहता है। माँ विद्या डायबिटीज फाउंडेशन और स्वर संगीत साधना के कलाकारों ने भजन और गीत प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया।








टिप्पणियां