अक्स फाउंडेशन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट, इंडस हॉस्पिटल जयपुर एवं हरिगढ़ फार्म के संयुक्त तत्वावधान में महिला कार रैली का आयोजन
- A1 Raj
- 8 मार्च 2024
- 1 मिनट पठन
अक्स फाउंडेशन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट, इंडस हॉस्पिटल जयपुर एवं हरिगढ़ फार्म के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार 10 मार्च को महिला कार रैली का आयोजन किया जाएगा।

अक्स फाउंडेशन की अध्यक्ष अनिता माथुर ने बताया कि कार रैली का यह पांचवां सीजन है।
यह कार रैली राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर से निकलकर हरिगढ़ फार्म, आगरा रोड तक जाएगी।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट के अध्यक्ष बसंत जैन ने कहा कि इस कार रैली का मुख्य उद्देश्य आत्म-प्रेम है, खासकर महिलाएं अपने परिवार, समाज आदि की जिम्मेदारियों में अपने स्वास्थ्य और अन्य चीजों के बारे में भूल जाती हैं। वह ध्यान नहीं देती
इस पर इंडस हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा एक हेल्थ टॉक दी जाएगी जिसमें इस बात पर ज्यादा जोर दिया जाएगा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य, शरीर और मन को स्वस्थ रखना चाहिए, तभी वे खुद को खुश रख पाएंगी। वे बेहतर तरीके से समाज और देश में योगदान देंगे। सेवाएँ प्रदान करने में सक्षम होंगे
इंडस हॉस्पिटल की डॉ. रितु चौधरी ने बताया कि उनकी विशेषज्ञ डॉक्टर उस दिन स्वास्थ्य वार्ता पर चर्चा करेंगी, महिलाओं की प्रश्नावली का उत्तर देंगी और उन्हें इस आयोजन में पूरा सहयोग मिलेगा.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडस हॉस्पिटल के डॉक्टर, अन्य स्टाप और एक्स फाउंडेशन से अध्यक्ष सुशील कुमारी, विधि माथुर, राशि माथुर, मिताली सिंह, सुरभि माथुर, अर्चना भार्गव, बबीता, प्रतिभा, पूनम और अन्य सदस्य मौजूद रहे।








टिप्पणियां