अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान इकाई द्वारा दो दिन का सम्मेलन जयपुर में आयोजित किया
- A1 Raj
- 11 अप्रैल 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान इकाई द्वारा उड़ान थीम पर दो दिन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर के अजमेर रोड के रिसोर्ट स्टारडम रिसोर्ट ब्लू ओपन में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

दो दिन के कार्यक्रम शुरुवात राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल व वरिष्ठ ,गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई। दीप प्रज्वलन के साथ आपसी मेलमिलाप ,सांस्कृतिक कार्यक्रम,महिला शक्ति सम्मेलन अनेक निर्णय ,अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने विचार रखे ,विभिन्न मुद्दों को लेकर खुली चर्चा हुई ,कवि सम्मेलन हुआ सभी आए हुए लोगों का सम्मान किया।

इसमें राजस्थान प्रांत के अलावा लगभग 20 प्रांतों के लोगों ने इस अधिवेशन में भाग लिया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल एवं मुख्य संयोजक राधेश्याम अग्रवाल ने बताया किया अधिवेशन समाज को संगठित करने के लिए एवं समाज की बुरारियों को दूर करने के लिए आयोजित किया गया।

प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता प्रांतीय महामंत्री विनय धंधा बताया अधिवेशन के प्रति समाज बंधुओं में काफी उत्साह नजर आया

अधिवेशन में महिला शक्ति में बढ़-चढ़कर के भाग लिया , इस अधिवेशन में लोक सांस्कृतिक नृत्य को भी शामिल किया गया, जिसमें घूमर की प्रस्तुति की गई, जिसका पूरा आनंद लिया,

आयोजन में शामिल होने वाले सभी सदस्यों ने, इस अधिवेशन में गौ रक्षा के लिए आचार्य बालमुकुंद जी को सहयोग राशि भी प्रदान की गई।कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था।समापन के दिन विभिन्न प्रांतों से आए हुए सदस्यों और पदाधिकारियों का दुशाला और जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी की फोटो देकर उनको सम्मानित किया गया#rajasthan #jaipur #a1rajasthani































टिप्पणियां