अंजलि कंवर को युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया।
- A1 Raj
- 5 अप्रैल 2024
- 1 मिनट पठन
नीमकाथाना। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं जयपुर के तत्वाधान में नीमकाथाना जिले के मांकड़ी गांव निवासी अंजलि कंवर को युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने उनको घर पर जाकर प्रदान किया।

अंजलि कंवर एक युवा चित्रकार है नीमकाथाना जिले की उभरते हुए चित्रकार है छोटी सी उम्र में ही बहुत ही सुंदर स्केच बनाती है साधारण पेंसिल ,चारकोल पेंसिल, पेंसिल कलर से बहुत ही सुंदर चित्र इन्होंने बनाए हैं फिल्म अभिनेता राज कपूर साहब ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भगवान श्री राम, श्री कृष्ण आदि के स्केच इन्होंने बनाया है ।

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण अब तक विभिन्न विद्या के तकरीबन 70 से अधिक कलाकारों को घर पर जाकर सम्मानित कर चुके हैं इनका मुख्य उद्देश्य कला के संरक्षण और कलाकारों को मान सम्मान देना।
वर्तमान में आप रंगमंच और लोककला के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे है।








टिप्पणियां